गोण्डा: कार की ठोकर से बाइक सवार शख्स की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनकापुर/गोण्डा, अमृत विचार। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के शीतलापुरी-मसकनवा मार्ग स्थित बल्लीपुर निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  बलरामपुर जिले के थाना रेहरा बाजार के ग्राम सोनबरसा भैरहवा के रहने वाले शिव नरायन सिंह(55) छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम सोहलवा स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। 

शीतलापुरी-मसकनवा मार्ग स्थित बल्लीपुर निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। कार की ठोकर से वह यक पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर  पुलिस शिव नरायन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक के जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी गयी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजन सीएचसी पहुंच गए हैं। उनकी मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: हीना बनी संगीता, प्रेमी महेश संग मंदिर में रचाई शादी, कहा- अब सुरक्षित महसूस कर रही हूं.., देखें Video

संबंधित समाचार