भक्तगण 17 अक्टूबर से कर सकेंगे पूर्णागिरि के दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर/ चंपावत, अमृत विचार। आगामी 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहें हैं। शारदीय नवरात्र को लेकर जिलाधिकारी एसएन पांडे ने अधिकारियों व मंदिर समिति के साथ मिलकर बनबसा के कैनाल गेस्ट हाउस में बैठक की। बैठक के बाद डीएम ने बताया कि शारदीय नवरात्र में भक्तजन मां पूर्णागिरि के दर्शन कर सकेंगे। लेकिन …

टनकपुर/ चंपावत, अमृत विचार। आगामी 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहें हैं। शारदीय नवरात्र को लेकर जिलाधिकारी एसएन पांडे ने अधिकारियों व मंदिर समिति के साथ मिलकर बनबसा के कैनाल गेस्ट हाउस में बैठक की। बैठक के बाद डीएम ने बताया कि शारदीय नवरात्र में भक्तजन मां पूर्णागिरि के दर्शन कर सकेंगे। लेकिन सभी भक्तों को कोविड 19 के नियमों का पालन करना आवश्यक होगा। बैठक में जिले के सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक में तय हुआ कि श्रद्वालु शारदीय नवरात्रि में मां पूर्णागिरी के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्वालुओं को कोविड-19 के सभी नियमों को पालन करना होगा। प्रशासन के साथ मंदिर समिति नियमों का पालन कराएगी। तय हुआ कि जगबूढा पुल और ठुलीगाठ में श्रद्वालुओं का कोरोना एंटीजन टेस्ट होगा। तीर्थ यात्रियों को पहले श्रद्वालुओं को उत्तराखंड में माई सिटी पोर्टल में रजिस्ट्रशन कराना होगा।

श्रद्वालु एक समय में मंदिर परिसर में समित संख्या में जा सकेंगे। तय हुआ कि ककराली गेट, बूम, ठूलीगाड व भैरव मंदिर से बारी – बारी से निकासी होगी। इसके अलावा पुजारियों और दुकानदारों को मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। पूरे इलाके में पुलिस की नजर रहेंगी।

बैठक में पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीओ बिपिन चंद्र पंत, तहसीलदार खुशबू पांडेय, मंदिर समिति के भुवन पांडेय, टनकपुर एसओ जसवीर सिंह चौहान, बनबसा बैराज चौकी इंचार्ज गोविन्द विष्ट आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार