बदायूं: शस्त्र बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: थाना अलापुर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी है। एक युवक को अवैध शस्त्र बनाते गिरफ्तार किया। उसके पास से निर्मित और अर्द्धनिर्मित शस्त्र और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेज दिया। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से खुलासा किया। दातागंज सीओ केके मिश्रा मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस सख्ती बरत रही है। गुरुवार रात लगभग पौने 12 बजे पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अलई नगला मार्ग पर श्मशान भूमि के पास नाले की ओर झाड़ियों में अवैध शस्त्र बनाए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां से एक युवक को हिरासत में लिया। 

उसने अपना नाम थाना अलापुर क्षेत्र के गांव अठर्रा कुनिया निवासी ओमप्रकाश उर्फ कल्लू पुत्र प्रेमपाल बताया। पुलिस को मौके से दो पौनिया, एक तमंचा, 8 अधबने तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। पूछताछ में उसने बताया कि वह शस्त्र बनाकर आसपास क्षेत्र में कम दामों पर बेचता है। उसके खिलाफ पहले से लूट और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल सत्यवीर सिंह, सुमित पुंडीर, सोबित कुमार रहे।

यह भी पढ़ें- बदायूं में पहली बार महिला सांसद होने का संघमित्रा ने पाया था गौरव 

संबंधित समाचार