Bikru Kand: बचाव पक्ष का अभियोजन गवाह से जिरह का अवसर समाप्त, एंटी डकैती कोर्ट में अब दो अप्रैल को होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिकरू कांड में बचाव पक्ष का अभियोजन गवाह से जिरह का अवसर समाप्त

कानपुर देहात, अमृत विचार। बिकरूकांड के मुख्य मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को अदालत ने बचाव पक्ष के अभियोजन गवाह से जिरह न करने पर उसके जिरह का अवसर समाप्त कर दिया है। अब अदालत ने सुनवाई के लिए 2 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।

बता दें कि कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे ने गिरोह के साथ सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। जबकि कई घायल हो गए थे। जिसकी सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। 

मामले में अभियोजन गवाह दरोगा कुंवरपाल से कुछ आरोपियों की ओर से बचाव पक्ष ने जिरह पूरी की थी। वहीं कई आरोपियों की ओर पिछली कई तिथियों से गवाह से जिरह नहीं की जा रही है। सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रशांत कुमार मिश्रा व विकास सिंह ने बताया कि मामले में दयाशंकर, शिव तिवारी, विष्णुपाल उर्फ जिलेदार, रामसिंह, गोपाल सैनी, हीरू दुबे सहित इक्कीस आरोपियों की ओर से अभियोजन गवाह से जिरह के लिए अदालत ने बचाव पक्ष को कई अवसर प्रदान किए। इसके बावजूद बचाव पक्ष की ओर से जिरह नहीं की गई। 

इसे अदालत ने गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए कई तिथियों से बचाव पक्ष के जिरह के लिए उपस्थित न होने पर उसका जिरह का अवसर समाप्त कर दिया है। अब अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए 2 अप्रैल की तारीख नियत की है। इस दौरान सभी आरोपी अदालत में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- Mukhtar Ansari Death News: मुख्तार अंसारी का शव बांदा से रवाना...गाजीपुर के इस कब्रिस्तान में होगा सुपुर्द-ए-खाक

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म