अयोध्या: 100 फीट गहरे कुएं में गिर गया था युवक, रेस्क्यू कर निकाला गया, रामनगरी में कुएं में गिरने के आए दिन हो रहे हादसे!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में शुक्रवार रात 12 बजे रामपथ स्थित तुलसी उद्यान पार्क में एक युवक के अचानक 100 फिट गहरे कुंए में गिर गया। समाज सेवी रितेश मिश्रा ने 112 नंबर पर फोन कर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से सही सलामत बाहर निकाल लिया। उसे इलाज के लिए श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
  
अयोध्या में विभिन्न स्थानों पर गहरे कुंए खुले हुए हैं। जिसके कारण आये दिन घटना कोई भी घटना का शिकार हो सकता है। कई स्थानों पर गोवंश के गिरने की भी सूचना आती रही है। अभी तक खुले पड़े कुंए को ढंकने जैसी कोई कार्रवाई नही की जा रही है। समाजसेवी रितेश मिश्रा ने जिला प्रशासन से अविलम्ब सार्वजनिक स्थानों पर खुले पड़े कुएं को जाल लगाकर बंद कराया जाए।

यह भी पढे़ं: प्रयागराज: सुभाष चौराहे पर लगे तिरंगे का हो रहा अपमान, हो गया मटमैला और बदरंग, महापौर का भी अब तक नहीं गया ध्यान!

संबंधित समाचार