खटीमा: किशोरी के साथ दुष्कर्म, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
खटीमा, अमृत विचार। सीमावर्ती गांव में दो युवकों द्वारा एक किशोरी को डरा धमका कर कई माह से हवस का शिकार बनाने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
भारत नेपाल सीमा से लगे गांव के एक पीड़ित ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि प्रदेश से बाहर रहकर काम करता है। यह भी बताया है कि दो युवकों ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहलाने-फुसलाने के साथ ही डरा धमकाकर अक्तूबर माह से लगातार उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे हैं।
यह भी कहा है कि होली पर घर आने पर उनकी पुत्री ने आपबीती बताई है। तहरीर में यह भी बताया है कि वह गर्भवती हो गई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई करने की मांग की है।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शानू और धर्मपाल के खिलाफ धारा 376 आईपीसी और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक मनोज देव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
