प्रयागराज: अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव जमुना प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्जी कंपनी बनाकर जमा कराते थे लोगों का पैसा

प्रयागराज। फर्जी कंपनी बनाकर लोगों का पैसा जमा कराने और पैसा वापस न करने के मामले में अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक जमुना प्रसाद सरोज के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सोनी देवी पत्नी विनोद निवासी महेवा पश्चिम पट्टी थाना नैनी ने सोराव के पूर्व विधायक व अपनादल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव जमुना प्रसाद सरोज के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की थी। जिसके बाद शनिवार को न्यायालय के आदेश पर नैनी पुलिस ने धोखाधडी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सोनी देवी के मुताबिक जमुना प्रसाद फर्जी कम्पनी बनाकर चलाते थे। उस कंपनी नही लोगों से पैसा जमा कराते थे। पैसा जमा कराने के नाम पर धोखा देकर 45 लाख रूपये लिया था। मांगने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने देते थे।

वहीं विनोद पुत्र रामसजीवन निवासी महेवा पश्चिम पट्टी ने बताया कि जमुना प्रसाद द्वारा फर्जी कम्पनी में पैसा जमा कराने के नाम पर धोखा किया है।  5 लाख रूपये ले लिए थे। वापस मांगने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे है।  कई बार थाने पर शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई थी। जिसके बाद न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। शनिवार को न्यायालय के आदेश पर जमुना प्रसाद पुत्र श्रीराम निवासी महेवा पश्चिम पट्टी के खिलाफ 156(3) सीआरपीसी 190/24 धारा 420/406/504/506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में नैनी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

2017 से 22 तक रहे विधायक

जमुना प्रसाद सरोज 2017 से 2022 तक चुनाव विधानसभा की सीट से अपनादल एस इसके विधायक चुने गए थे। इसके साथ ही फरवरी 2022 में इन्हें प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद इन्हें राष्ट्रीय महासचिव का पद दिया गया है। इस समय मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी भी है।

Untitled-6 copy

यह भी पढे़ं: प्रयागराज: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म