हल्द्वानी: 30 पेटी शराब के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी कोतवाली की टीपीनगर चौकी पुलिस और भवानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंग्रेजी व देसी शराब की खेप के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार किए गए। दोनों के पास देसी और अंग्रेजी शराब की 30 पेटियां बरामद की गई हैं। 

शनिवार की देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के टीपी नगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट और उनकी टीम ने देवलचौड़ स्थित मानपुर पश्चिम की आदर्श कॉलोनी निवासी हरीश बिष्ट उर्फ हरिया नेपाली को 15 पेटी देसी शराब और अंग्रेजी शराब के 37 पौव्वों के साथ गिरफ्तार किया।

वहीं भवाली के क्वारव चौकी प्रभारी एएसआई गोविंदी टम्टा की टीम ने चापड़ गांव निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से देसी शराब की 24 बोतलें और 641 पौव्वे बरामद हुए हैं। कार्रवाई के दौरान टीपी नगर चौकी के हेड कांस्टेबल दिगंबर सनवाल, सिपाही अनिल टम्टा, तारा सिंह और क्वारब चौकी के हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश व सिपाही आनंद राणा शामिल रहे।

संबंधित समाचार