हरदोई; आपसी विवाद में जमकर चले ईंटा-पत्थर, एक की मौत कई घायल
बेनीगंज (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के शहबादपुर में आपसी विवाद व गाली गलौज को लेकर जमकर बरसे ईंट पत्थर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बताते चलें कि रविवार की दोपहर कोतवाली बेनीगंज के शहबादपुर गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में 48 वर्षीय रामफेरे राठौर पुत्र चुन्नू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हत्या की ख़बर फैलते ही घटना स्थल पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई, मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंच कर भीड़ को काबू करते हुए मारपीट करने वाले कुछ व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है, और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया।
उपरोक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि मृतक रामफेरे और उसके भतीजे राहुल पुत्र लेखराम के बीच पहले किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई फिर गाली गलौज पर उतर आने के बाद ईंट पत्थरों से मारपीट शुरू हुई जिसमें रामफेरे की मृत्यु हो गई। मामला संज्ञान में है। घटना की सघन जांच पड़ताल की जा रही है, जांच के उपरांत विधिक कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: युवती को भगाने के बाद स्टाम्प पेपर पर लिखकर भाई को दी धमकी
