नोएडा में चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बची महिला एचआर प्रबंधक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा में सोमवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे उसमें फंसी महिला को पुलिस ने सुरक्षित निकाल लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सेक्टर-113 पुलिस थाना क्षेत्र में मिलेनियम स्कूल के पास की है। 

सेक्टर-122 निवासी रुपाली घोष कार से सेक्टर-80 स्थित अपने दफ्तर जा रही थीं। थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि मिलेनियम स्कूल के पास उनकी कार में अचानक आग लग गई और वह अंदर फंस गईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा सूचित किए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घोष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन कार जलकर खाक हो गई। उन्होंने बताया कि महिला एक नामी कंपनी में मानव संसाधन प्रबंधक है।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर में मजदूरी करने जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

संबंधित समाचार