Kanpur Dehat: आंगनबाड़ी सहायिका का चारपाई पर मिला शव...हत्या की आशंका, शरीर पर मिले चोटों के निशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में आंगनबाड़ी सहायिका का चारपाई पर शव मिला

कानपुर देहात, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के लालपुर शिवराजपुर गांव में सोमवार सुबह आंगनबाड़ी सहायिका का शव संदिग्ध हालत में घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका के चेहरे व शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंचे एसपी ने छानबीन की। वहीं फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं।

लालपुर शिवराजपुर निवासी ज्ञानवती उर्फ़ गीता (50) गांव के ही आगनबाड़ी केंद्र में साहायिका के पद पर तैनात थी। पति की मौत हो जाने के बाद से उनके तीनों पुत्र बाहर रह कर नौकरी करते हैं और वह गांव में अकेली रहती थी। सोमवार की सुबह जब काफी देर घर का दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी ही आशंका पर आस पड़ोस के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल संजय गुप्ता व चौकी इंचार्ज जितेंद्र तिवारी ने दरवाजे से देखा तो गीता का शव का चारपाई पर पड़ा था।

पुलिस की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे एसपी व सीओ राजीव सिरोही ने छानबीन की और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कराए। फॉरेसिक टीम ने कमरे के अंदर से एक पीला अगौंछा व नमकीन के पैकेट बरामद किए हैं। वहीं मृतका के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे लोगों ने आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या को लेकर चर्चा रही।

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि महिला का शव संदिग्ध हालत में घर के अंदर मिला है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Banda: महिला जज को रजिस्टर्ड डाक से मिली जान से मारने की धमकी...पुलिस को पत्र देकर जान का बताया खतरा

संबंधित समाचार