Kanpur: भाजपा दे रही जीत का अंतर बढ़ाने पर जोर; घरों में लगाए पार्टी के झंडे, सेल्फी को किया नमो ऐप पर अपलोड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। किदवई नगर विधानसभा के मंडल पदाधिकारियों की योजना बैठक रविवार को भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में किदवई नगर, जूही, श्याम नगर, ओमपुरवा, बाबूपुरवा मंडलों में हुई। इसमें भाजपा प्रत्याशी को पांच लाख वोटों से जिताने की तैयारी में जुटने पर दिया गया। किदवई नगर विधानसभा की बैठक विधायक महेश त्रिवेदी के आवास पर हुई। 

यहां जिलाध्यक्ष ने कहा कि छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी जनप्रतिनिधि, प्रदेश, क्षेत्र, जिला पदाधिकारी, एवं मंडल, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष से पन्ना प्रमुख तक अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगा कर सेल्फी लेकर नमो ऐप पर अपलोड करेंगे। बैठक में चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लिया गया। विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि कार्यकर्तओं की वजह से भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत रही है। 51 किलो की माला पहनाकर प्रत्याशी रमेश अवस्थी का स्वागत किया गया। 

मणिकांत जैन, कौशल किशोर दीक्षित, रामदेव शुक्ल, मंडल अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, गौरव तिवारी, अखिलेश अवस्थी, अंकित शर्मा, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह,संजय कटियार, पार्षद मनीष मिश्रा, हरि स्वरूप तिवारी, गिरीश बाजपेई, अंकित मिश्रा, अभिनव शुक्ला, मोनू पांडेय मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: कांग्रेस में ‘बगावत’ की चिंगारी को मिली हवा; चुनाव से ठीक पहले दक्षिण क्षेत्र के जिलाध्यक्ष को लेकर रार हुई तेज

 

संबंधित समाचार