Kanpur: देवेंद्र सिंह भोले ने केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार की गिनाई उपलब्धियां; भाजपा को वोट देने की अपील की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा से अकबरपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने रविवार को मैनावती मार्ग एनआरआई सिटी, बिठूर रोड बेरी पटेल बिहार, सब्जी मंडी नवाबगंज धर्मशाला, स्वरूप नगर बाल निकुंज, खलासी लाइन खटिकाना पार्क, तिलक नगर झांझरिया हाउस, पुराना कानपुर गौशाला, चिड़ियाघर चौराहा अमरूद मंडी में जनसंपर्क एवं बैठकें कीं। 

इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नारामऊ मंडल अध्यक्ष चंचल सिंह भदौरिया के नेतृत्व में जनसंपर्क एवं बैठकों में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। 

भाजपा जिला अध्यक्ष दीपू पांडे की अध्यक्षता में भूतपूर्व सैनिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में कैप्टन अवधेश कुमार त्रिपाठी, सूबेदार मेजर विजयपाल सिंह, अरुण कुशवाहा, संजय सिंह, शशिकांत त्रिपाठी, अरुण अवस्थी, महेंद्र सिंह, विनोद सोनकर, योगेंद्र पाल सिंह, सुनील यादव, पीएन त्रिपाठी, पीके सिंह, रमेश सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: भाजपा दे रही जीत का अंतर बढ़ाने पर जोर; घरों में लगाए पार्टी के झंडे, सेल्फी को किया नमो ऐप पर अपलोड

संबंधित समाचार