राजू पाल हत्याकांड: उम्र कैद की सजा पाए अतीक के शूटर ने कोर्ट में किया सरेंडर

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

राजू पाल हत्याकांड में इसरार को मिली है आजीवन कारावास की सजा

सीबीआई कोर्ट लखनऊ ने जारी किया था एनपीडब्ल्यू

प्रयागराज, अमृत विचार। राजू पाल हत्याकांड में सजा पाने वाले आरोपी इसरार आज सोमवार को सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। प्रयागराज कमिश्नट्रेट पुलिस लगातार कई दिनों से इसरार की तलाश में छापेमारी कर रही थी। शूटर इसरार के घर के आलावा रिश्तेदारों के यहां लगातार दबिश पड़ने के कारण वह परेशान हो गया और दबाव में आकर लखनऊ सीबीआई कोर्ट में पहुंचकर आत्मसम्पर्ण कर दिया।

आपको बता दें कि 25 जनवरी 2005 प्रयागराज में गणतंत्र दिवस की तैयारी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा शहर कांप गया। विधायक राजू पाल को घेर कर गोलियों से भूनकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। यह प्रयागराज की वह घटना है जिसे कोई भुला नहीं सका है। राजू पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक के करीबी फरहान, आबिद प्रधान, अब्दुल कवि, रंजीत पाल, गुल हसन, जावेद को उम्र कैद की सजा सुनाए जाने के वक्त सीबीआई कोर्ट लखनऊ में मौजूद रहे। 

सजा सुनाये जाने के बाद सभी के चेहरे में उतर गये थे। इन सात आरोपियों में एक इसरार फरार था। उसने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि ने लखनऊ सीबीआई कोर्ट में सेरेंडर किया है। उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने के बाद वह फरार था।  रविवार आज कवि के भाइयो के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई करते हुए 82 की कार्रवाई की गयी थी। सोमवार को मुनादी कराते हुए उसके भाइयो के घर पर नोटिस चस्पा की गयी है।
 
                                                                                                                    मनोज रघुवंशी, सीओ चायल

वहीं राजूपाल हत्याकांड में आरोपी माफिया अतीक के करीबी शूटर अब्दुल कवि के भाइयो पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। सोमवार को सराय अकिल थाना क्षेत्र के भकंदा गांव में पुलिस और प्रशासन ने अब्दुल कादिर और अब्दुल वली के घर पर मुनादी कराकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। इस दौरान कई थाने की फोर्स और पीएसी बल मौजूद रहा। 

यह भी पढे़ं: सुलतानपुर में मां मेनका के लिए प्रचार नहीं करेंगे वरुण गांधी, जानिए सांसद ने क्या दी सफाई?

संबंधित समाचार