रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार होंगी प्रियंका गांधी, 15 अप्रैल को हो सकता है आधिकारिक घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस यूपी की रायबेली से  प्रियंका गांधी को उम्मीदवार घोषित कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान ने रायबरेली से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने के लिए हरी झंडी दे दी है। प्रियंका के रायबरेली से उम्मीदवारी को लेकर 15 अप्रैल को पार्टी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। आने वाली सूची में प्रियंका गांधी का नाम होगा तय।

16 बार रहा कांग्रेस का कब्जा

1977 में जनता पार्टी से राजनारायण और 1996-98 में बीजेपी के अशोक कुमार सिंह ही यहां से गैर कांग्रेसी सांसद रहे। इसके बाद यहां की जनता ने फिर किसी भी गैर कांग्रेसी प्रत्याशी को मौका नहीं दिया। तब से लगातार इस सीट पर नेहरू-गांधी परिवार का वर्चस्व बना हुआ है। इस वीआईपी जिले की संसदीय सीट पर 16 बार कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा है।

ये भी पढ़ें- चित्रकूट बड़ा हादसा: डंपर की टक्कर से ऑटोरिक्शा सवार पांच श्रृद्धालुओं की मौत, तीन घायल

संबंधित समाचार