काशीपुर: ट्रेन के आगे कूद संभल निवासी व्यक्ति ने की खुदकुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। अज्ञात कारणों के चलते दढ़ियाल रोड स्थित रेलवे फाटक के पास एक अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए उसे पीएम के लिए भेजा है।

जानकारी केअनुसार मंगलवार सुबह 10.45 बजे स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी कि दढ़ियाल रोड स्थित रेलवे फाटक के पास एक अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है तथा अधेड़ का कटा शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। सूचना पर पुलिस के एसएसआई  सतीश शर्मा, एसआई भुपाल पौरी, एएसआई अजीत सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त मोहन सिंह (57) पुत्र रामलाल सिंह निवासी मऊ भरथल मधापुर जिला संभल, यूपी के रूप में हुई। वहीं पुलिस ने मृतक के पुत्र को सूचना दी। मृतक के पुत्र गौरव ने बताया कि उसके पिता उसके साथ यहां रहते थे। आज सुबह वह घर से टहलने की बात कहते हुए घर से निकले थे।

जहां उन्होंने मुरादाबाद से आने वाली ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया कि उसके पिता पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जिसको लेकर वह काफी टेंशन में थे। उधर ट्रेन के ट्रैक पर अधिक समय तक रुकने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। जिसे पुलिस व सीपीयू के द्वारा खुलवा यातायात सुचारू कराया। 

संबंधित समाचार