हल्द्वानी: पत्नी ने खाया जहर और पति ने खुद को गोली से उड़ाया
नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में रविवार को एक दंपति के आत्महत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना रामपुर रोड स्थित भवानीगंज के केआर गार्डन की है। बताया जाता है कि आज दोपहर में प्रापर्टी डीलर चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव …
नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में रविवार को एक दंपति के आत्महत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना रामपुर रोड स्थित भवानीगंज के केआर गार्डन की है। बताया जाता है कि आज दोपहर में प्रापर्टी डीलर चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव (48) व उनकी पत्नी दीपा श्रीवास्तव (42) ने एक साथ आत्महत्या कर ली। चंद्र प्रकाश ने अपनी लाइसेंसी राइफल से जबकि दीपा ने जहर खाकर जान दी।
यह भी पता चला है कि चंद्रप्रकाश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा का समन्वयक था और प्रापर्टी डीलर का काम करता था। दोनों के शव मकान के पहली मंजिल में मिले। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी ने संदिग्ध रूप से जहर खाकर आत्महत्या की जबकि चंद्रप्रकाश ने उसके बाद अपनी लाइसेंसी सिंगल बैरल राइफल से खुद को गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
परिवार के सदस्यों को जब पता चला तो पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिये परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की। दंपति के इस आत्मघाती कदम से शहर में सनसनी फैल गयी है।
