लखनऊ: ड्यूटी छोड़कर इकाना में IPL मैच देख रहे 6 जवानों पर होगी विभागीय कार्रवाई  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। ड्यूटी छोड़कर इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने वाले पुलिस और पीएसी के 6 कांस्टेबल पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके निर्देश 6 जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र अग्रवाल ने दिए हैं। 30 मार्च को राजधानी के इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान अयोध्या से एक पुलिस कांस्टेबल समेत पीएसी के पांच जवानों की ड्यूटी गेट नंबर 3 और 5 पर लगाई गई थी। ये सभी ड्यूटी के दौरान मैच देखते रहे, इसको लेकर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये गए हैं।  

ये भी पढ़ें -अब लोकसभा चुनाव का चढ़ चुका है रंग ,दर्ज करानी है ऐतिहासिक जीत:आनंद द्विवेदी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज