वाराणसी,अयोध्या,लखनऊ के बीच दौड़ेगी मेमू स्पेशल ट्रेन,20 अप्रैल से नियमित संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेमू स्पेशल 5 घंटे बीस मिनट में तय करेंगी 323 किमी का सफर

लखनऊ । वाराणसी से अयोध्या होकर लखनऊ आवागमन करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा देते हुये मेमू स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरु कर दिया है।

यह फास्ट मेमू ट्रेन 20 अप्रैल रोज दौड़ेगी। फास्ट मेमू ट्रेन की औसत गति 62.18 किमी प्रति घंटा होगी। स्पेशल मेमू ट्रेन 323 किमी. दूरी 5.20 घंटे में तय करेगी, जबकि इसी सेक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस 5:05 घंटे समय लेती है। इसी रूट की छपरा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 8:45 घंटे, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 9:25 घंटे और गंगा सतलुज जैसी ट्रेनें 9:50 घंटे का समय लेती हैं।

नवरात्रि पर शुरू हो रही मेमू स्पेशल 04217 स्पेशल वाराणसी से सुबह 6:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 6:44 बजे बाबतपुर, 7:18 बजे जौनपुर जंक्शन 7:18 बजे, शाहगंज 7:48 बजे, अकबरपुर 8:22 बजे, अयोध्या धाम 9:02 बजे, रुदौली 9:43 बजे, दरियाबाद 10:13 बजे, बाराबंकी 11:02 बजे होते हुए लखनऊ 11:45 बजे पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 04218 मेमू स्पेशल लखनऊ से शाम 4:30 बजे चलकर 5:18 बजे बाराबंकी, 5:52 बजे दरियाबाद, 6:11 बजे रुदौली, 6:41 बजे अयोध्या धाम, 7:25 बजे अकबरपुर, रात आठ बजे शाहगंज, 8:43 बजे जौनपुर जंक्शन, 9:20 बजे बाबतपुर और 9:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
 

संबंधित समाचार