गोंडा: शादी का झांसा देकर विवाहिता को रगड़गंज ले जाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज, गिरफ्तार

गोंडा: शादी का झांसा देकर विवाहिता को रगड़गंज ले जाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज, गिरफ्तार

कटरा बाजार, गोंडा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता को रगड़गंज ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक विवाहिता ने मंगलवार को थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके ही गांव के एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसे गांव से करनैलगंज बाजार में बुलाकर उसे लेकर तरबगंज थाना क्षेत्र के रगड़गंज ले जाकर उसके साथ रात भर दुष्कर्म किया। 

आरोप है कि दुष्कर्म के बाद पीड़िता को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़िता ने जिसकी शिकायत मंगलवार को कटरा बाजार थाने पर दर्ज करायी। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि विवाहिता के तहरीर पर आरोपी युवक देव नरायन के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

एसपी की सख्ती से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

अमृत विचार: कटरा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में दूसरी दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। अभी एक सप्ताह के भीतर मासूम के साथ हुए दुष्कर्म का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की दूसरी घटना सामने आई है। सूत्रों की माने तो यह मामला एक माह पुराना है। 

पीड़ित महिला ने जिसकी शिकायत स्थानीय थाने में की थी। थाने की पुलिस ने दुष्कर्म जैसी वारदात में जबरन सुलह लगवाकर वापस भेज दिया था। महिला ने मामले की पूरी जानकारी पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल को दी तो उन्होंने तुरंत कटरा बाजार थाने को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से लेने के बाद कटरा बाजार की पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा ली है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

यह भी पढे़ं: गोंडा: बुलेट सवार तीन युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर, कोहराम