दुबई का वीजा देने के नाम पर युवक से डेढ़ लाख ठगे, मुकदमा दर्ज   

दुबई का वीजा देने के नाम पर युवक से डेढ़ लाख ठगे, मुकदमा दर्ज   

बल्दीराय/ सुलतानपुर, अमृत विचार। दुबई भेजने के नाम पर एक युवक जालसाजी का शिकार हुआ है। महिला समेत चार जालसाजों ने दुबई भेजने के नाम पर युवक से डेढ़ लाख रुपए वसूल लिए। अंत में उसे टूरिस्ट वीजा पकड़ा दिया, जिससे वह विदेश में काफी परेशान हुआ। यहां लौटकर उसने बल्दीराय थाने में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बल्दीराय थाना क्षेत्र के पटैला गांव निवासी मो. अशरफ आठ महीने पहले बहन मुमताज फातिमा की सुसराल अमेठी के बाजार शुकुल अंतर्गत शाहपुर औलाद हुसैन गांव गया था। पीड़ित की मानें तो वो शिक्षित तो था, लेकिन उसके पास कोई रोजगार नहीं था। बहन की ससुराल वाले गांव में रुकसाना और मोईन से उसकी भेंट हुई। दोनों ने डेढ़ लाख खर्च करने पर विदेश में अच्छी जॉब का लालच दिया।

वह झांसे में आ गया तो दोनों जालसाजों ने एजेंट कामिल निवासी हारीमऊ सिंधियावा थाना जगदीशपुर और राशिद से भेंट कराई। बीते 12 सितंबर को रुकसाना ने मोईन के खाते में 25 हजार रुपए डलवाए। इसके बाद 18 अक्टूबर को पीड़ित ने कामिल को अपने घर पर 60 हजार दिए और राशिद के अकाउंट पर 35 हजार रुपए डाले। फिर 30 अक्टूबर को 22 सितंबर से 20 नवंबर 2023 के टूरिस्ट वीजे पर उसे दुबई भेज दिया। अशरफ ने बताया कि दुबई पहुंचने पर ठगी का पता चला। हमने गिरोह के सदस्यों को फोन पर बताया तो ढाई साल का वीजा बढ़वाने के लिए 27 दिसंबर को राशिद के एकाउंट पर 30 हजार रुपए लिए गए। इसके बाद भी न वीजा की वैलिडिटी बढ़ी न अशरफ को जॉब ही मिली। 26 जनवरी को जैसे-तैसे इंडिया लौटे। अब जब पैसे मांगे और जालसाजों से देने से मना किया तो पुलिस में शिकायत की। एसओ आरबी सुमन ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी मारपीट और गालीगलौज की धाराओं में केस पंजीकृत कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: पानी की टंकी बनाने के नाम पर लाखों का खेल, खोद डाली भूमि और तालाब