सुलतानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, घर के अंदर कमरे में लटकता मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। घर के अंदर कमरा  बन्द करके दुपट्टे से पंखे के सहारे युवक का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर विधिक कार्रवाई शुरू की। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के विवेकनगर मोहल्ले से जुड़ा है। जहां कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे जुराम तिवारी का पुरवा प्रतापपुर निवासी अजय तिवारी (38) पुत्र स्व सुरेंद्र कुमार तिवारी अपने परिवार के साथ विवेकनगर मोहल्ले में निजी मकान में रहता था।

गुरुवार को सुबह जब पत्नी व बच्चे जगे तो युवक के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो किरायेदारों की मदद से दरवाजा खोला गया तो उसके अंदर युवक पंखे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव उतरवाकर पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की शादी लगभग 9 साल पहले तिरछे गांव निवासी करुणा शंकर दुबे की लड़की के साथ हुई थी। वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ शहर में रहता था। मृतक के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका बड़ा भाई संजय कुमार तिवारी गांव में रहता है। मृतक युवक की दो संताने आशी (7) व एक सात माह का बेटा है। मृतक की पत्नी रजनी तिवारी व बिटिया का रो-रो कर बुरा हाल है। नगर कोतवाल श्रीराम पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: मर्सिडीज के मालिक और करोड़पति हैं गोविल, फिर भी 14 लाख रुपये से अधिक का कर्ज

संबंधित समाचार