बरेली: टिकट पाने को बेताब , खुद कर दिया टिकट मिलने की घोषणा का समय तय
इससे पहले भी खुद को बता चुके है बसपा का प्रत्याशी
बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस से पाला बदलकर बसपा में शामिल हुए पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार को अभी तक बरेली सीट से प्रत्याशी घाेषित नहीं किया गया है। पर वह खुद को बसपा प्रत्याशी होने का प्रचार कर रहे है। जबकि हकीकत तो यह है कि पूर्व विधायक को लेकर पार्टी कर रुख स्पष्ट नहीं है।
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हुआ था। जिसमें पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार ने बसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के साथ अपना फोटो लगाकर खुद को बरेली लोकसभा क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी बताया था। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर उनकी ही आईडी से वायरल हुआ था। जिसके बाद बसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने खंडन करते हुए बताया था कि पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। पूर्व विधायक ने भी प्रिटिंग प्रेस की गलती बताकर पल्ला झाड़ा था।

अब गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी जिसमें कहा गया कि 5 अप्रैल दिन शुक्रवार को बसपा के मंडलीय कार्यलय पर मास्टर छोटेलाल गंगवार के टिकट की घोषणा होगी। जिसके लिए बसपा जिलाध्यक्ष से बात की गई तो उन्होने बताया कि बसपा हाईकमान की तरफ से छोटेलाल गंगवार को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर कोई संकेत नहीं मिले है।
ये भी पढे़ं- बरेली: तांत्रिक पर चार वर्षीय बच्ची को गायब करने का आरोप, एसएसपी से शिकायत
