Banda News: लंबे समय से खाली पड़ी कांग्रेस शहर अध्यक्ष की कुर्सी अफसाना शाह को मिली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अफसाना को मिली शहर कांग्रेस की कमान

बांदा, अमृत विचार। लंबे समय से खाली पड़े कांग्रेस शहर अध्यक्ष की कुर्सी पर अब महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष अफसाना शाह की नियुक्ति कर दी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अफसाना शाह के नाम का ऐलान करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में संगठन की मजबूती के लिए काम करने की हिदायत दी है। 

बता दें कि शाह लंबे समय से कांग्रेस संगठन में काम कर रही हैं और विभिन्न पदों पर निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने अफसाना के मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि बीते समय में विधानसभा और नगर पालिका चुनाव में शाह की महत्वपूर्ण भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।

उन्हें उनकी निष्ठा और मेहनत के परिणाम के रूप में ही शहर कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा था। शाह की नियुक्ति की घोषणा से कांग्रेस कार्यकर्ता में नए जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है।

ये भी पढ़ें- Banda Accident: कार और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत...दो की मौत, आठ घायल, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

संबंधित समाचार