Kannauj Crime: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म...पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म

कन्नौज, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक के पिता को हिरासत में लेते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया है।

अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह मूलत: हरदोई का निवासी है। वर्तमान में कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहता है। तीन अप्रैल को तड़के साढ़े चार बजे उसकी 17 साल की पुत्री शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। 

तभी घर के सामने रहने वाले युवक चंदन राजपूत पुत्र छेदालाल राजपूत ने इसे दबोच लिया। वह धमकी देते हुए पुत्री को घर के अंदर घसीट ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुत्री ने शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुत्री ने घर आकर घटना की जानकारी दी। 

मामले में कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी के अलावा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पर वह तो नहीं मिला लेकिन उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है जल्द ही आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur: RBI से 2 हजार की पुरानी करेंसी बदलने का खेल...पुलिस ने रिजर्व बैंक के बाहर से कई लोगों को पकड़ा

संबंधित समाचार