प्रतापगढ़: घर के सामने नल पर पानी भरते समय युवती किडनैप, तलाश में जुटी पुलिस
रानीगंज/ प्रतापगढ़, अमृत विचार। घर के सामने नल पर पानी भरते समय युवती को बाइक सवार दो युवक जबरन बाइक पर बिठाकर फरार हो गए। यह देख युवती की आठ वर्षीया भतीजी चीखी तो परिजन दौड़ कर पहुंचे। तब तक बाइक सवार युवती को लेकर फरार हो चुके थे। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
रानीगंज थाने में तहरीर देकर युवती के पिता आरोप लगाया है कि दोपहर करीब एक बजे उसके घर पर पुरूष वर्ग कोई नहीं था, घर पर महिलाएं थी।।इसी बीच उसकी बेटी घर के बाहर नल पर पानी भरने गई थी। तभी बाइक सवार दो युवक आए और उसकी बेटी को बाइक पर बिठाकर फरार हो गए। घर की छोटी बच्ची के चीखने पर घर वाले दौड़े तब तक बाइक सवार बेटी को बिठाकर भाग चुके थे। आरोप है कि युवती के मंगेतर के पास कॉल करके अगवा करने वालों ने फिरौती मांगी और जान से मारने की धमकी दी,साथ ही मांग पूरी न करने पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घटना के बाद युवती का परिवार सहमा हुआ है। एसओ रानीगंज आदित्य सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़ें -सीतापुर: फौजी की दुकान से पान मसाला की बोरियां चोरी,सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर
