भाजपा नेतृत्व देश को विश्व गुरु बनाने के सपने को करेगा साकारः मीना चौबे

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

भाजपाइयों ने मनाया पार्टी का 44वां स्थापना दिवस, सांसद मेनका गांधी ने की सहभागिता 

सुलतानपुर, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपना 44 वां स्थापना दिवस जिला मुख्यालय समेत 26 मंडल केन्द्रों एवं 1900 बूथों पर ध्वजारोहण एवं अन्य कार्यक्रमों को आयोजित कर समारोहपूर्वक मनाया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाया। 

जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा एवं जिला प्रभारी मीना चौबे ने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जिला कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया। सांसद मेनका संजय गांधी ने बूथ संख्या 205 लालडिग्गी में, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा एवं जिला पंचायत के पास स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। 

पार्टी के नगर कार्यालय पर सांसद मेनका संजय गांधी ने बूथ संख्या 205 की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भाजपा को न सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ बल्कि यह भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है। 

वहीं, भाजपा जिला कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि भाजपा नेतृत्व देश को परम वैभव पर पहुंचाने व विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करेगा। इस मौके पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की संघर्षाे भरी यात्रा का विस्तार से वर्णन किया।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि शनिवार को पार्टी का 44वां स्थापना दिवस 1900 बूथों पर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के फंड में 5 रुपए से लेकर 2000 रुपये तक ऑनलाइन दान किया। कार्यक्रमों में सुमन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, अखिलेश जायसवाल, बबिता तिवारी, आशीष मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, राजकुमार सोनी, संगीता शुक्ला, रमेश सिंह टिन्नू आदि रहे। 
इनसेट - 

विधायक ने पुष्प अर्पित कर मनाया स्थापना दिवस

सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने शनिवार को महादेवपुर में मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा के आवास पर भाजपा 44वां स्थापना दिवस मनाया। सदर विधायक ने लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर भाजपा मण्डल महामंत्री रत्नेश तिवारी, रामकेश यादव, आनंद, अंबुज, ताहिर, पवन निषाद आदि रहे।

यह भी पढे़ं: बहराइच: नाबालिग के दुष्कर्मी पर कोर्ट सख्त!, सुनाई बीस साल कारावास की सजा, लगाया 80 हजार का अर्थदंड

संबंधित समाचार