UP समेत बिहार में NIA की छापेमारी, इस मामले में मिले आपत्तिजनक दस्तावेज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत विरोधी साजिश मामले में प्रतिबंधित (माओवादी) संगठन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को उत्तर प्रदेश और बिहार में कई स्थानों पर छापेमारी की।

एनआईए की टीमों ने मुख्य रूप से एंटी टेरर स्क्वाड (एटीएस), यूपी द्वारा दर्ज मामले के संबंध में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 11 स्थानों और बिहार के कैमूर जिले में एक स्थान पर आरोपियों और संदिग्ध व्यक्तियों के परिसरों पर छापा मारा। आज की तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड सहित कई डिजिटल उपकरणों के साथ-साथ प्रतिबंधित नक्सली संगठन के पर्चे जैसे आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।

बता दें, एनआईए ने 10 नवंबर 2023 को यूपी के बलिया में सीपीआई (माओवादी) के हथियारों और गोला-बारूद, आपत्तिजनक दस्तावेजों, साहित्य और किताबों की बरामदगी के बाद पांच लोगों की गिरफ्तारी से संबंधित मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। 9 फरवरी 2024 को, एजेंसी ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था 

यह भी पढ़ें- जेपी नड्डा और पांच अन्य ने राज्यसभा सदस्यता की ली शपथ, पश्चिम बंगाल से दो चेहरे शामिल 

संबंधित समाचार