लखनऊ: अब शादी व जन्मदिन पर मनचाही फोटो के साथ जारी कराएं डाक टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आजकल हर कोई जन्मदिन, शादी, सालगिरह या रिटायरमेंट को यादगार बनाने के लिए कुछ अनूठा करना चाहता है। पर कभी आपने सोचा है कि आपके जीवन के इन महत्वपूर्ण पलों पर डाक टिकट भी जारी हो सकता है। पर अब यह संभव है। डाक विभाग की ‘माई स्टैम्प’ सेवा के तहत लोगों …

लखनऊ, अमृत विचार। आजकल हर कोई जन्मदिन, शादी, सालगिरह या रिटायरमेंट को यादगार बनाने के लिए कुछ अनूठा करना चाहता है। पर कभी आपने सोचा है कि आपके जीवन के इन महत्वपूर्ण पलों पर डाक टिकट भी जारी हो सकता है। पर अब यह संभव है। डाक विभाग की ‘माई स्टैम्प’ सेवा के तहत लोगों के जीवन के खूबसूरत पलों को खूबसूरती से डाक टिकटों पर स्थान दिया जा सकता है और इन पलों को डाक टिकटों के माध्यम से हमेशा के लिए यादगार बनाया जा सकता है।

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत फिलेटली दिवस, 13 अक्टूबर को प्रधान डाकघर में माई स्टैम्प बनवाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। लोग अपनी आईडी व फोटो के साथ इसे मात्र 300 रुपये में बनवा सकते हैं।

एनिवर्सरी से लेकर रिटायरमेंट तक के पलों को जा सकेंगा सहेजा
पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि पांच रुपये के डाक-टिकट, जिस पर नवजात शिशु, बर्थडे ब्वाय या बर्थडे गर्ल, विवाहित नव युगल की खूबसूरत तस्वीर, एनिवर्सरी को सहेजते चित्रों से लेकर रिटायरमेंट तक के पलों को माई स्टैम्प के माध्यम से सहेजा जा सकेगा। यह डाक टिकट देश भर में कहीं भी डाक के आदान प्रदान के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती सकती है।
300 रुपये के खर्च में 12 डाक-टिकटों की एक शीट बनवाई जा सकती है। इन डाक टिकटों पर जन्मदिन की शुभकामनाएं, शुभ विवाह, सालगिरह मुबारक और बेस्ट विशेज ऑन योर रिटायरमेंट के साथ तस्वीर लगेगी। इस समय की युवा पीढ़ी सेल्फी की दीवानी है। इन सेल्फी पर भी ‘माई स्टैम्प’ के माध्यम से डाक टिकट जारी किया जा सकता है। माई स्टैम्प खूबसूरत उपहार के रूप में भी दिया जा सकता है।

संबंधित समाचार