लखीमपुर-खीरी: पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली की महेवागंज चौकी पुलिस ने पशु चोर गिरोह  के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त दो पिकअप भी बरामद की हैं। 

प्रभारी निरीक्षक सदर अंबर सिंह ने बताया कि महेवागंज चौकी पुलिस रविवार की रात गश्त पर थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम के साथ शारदा पुल के निकट घेराबंदी कर पशुओं से भरी दो पिकअप पकड़ लीं। 

पुलिस ने मौके से हलीम, सलीम, साहबे आलम निवासी बचोरी टोला कस्बा व थाना हरगांव, अरशद निवासी कटरा और जियाउल निवासी सैय्यद बाड़ा थाना खीरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिकअप में लदी तीन भैंस, एक पडिया, दो तमंचा, कारतूस, छह छूरी आदि बरामद की है। महेवागंज चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: बाघ ने छह घंटे में दो बार किया हमला, योग शिक्षक समेत तीन घायल

 

संबंधित समाचार