Bareilly News: इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ा प्यार, किशोरी प्रेमी के साथ दिल्ली फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इंस्टाग्राम की मोहब्ब्त ने घरवालों से बगावत करा दी। किशोरी परिवार को धोखा देकर  दिल्ली फरार हो गई। किशोरी की मां ने एक युवक और उसकी सहेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

मुरादाबाद निवासी महिला ने बताया कि वह वर्तमान में सीबीगंज में रह रही है। उनकी नाबालिग बेटी दिल्ली में रहने वाले एक लड़के से इंस्टाग्राम पर बातचीत करती थी। दो अप्रैल शाम में रात आठ बजे बेटी पड़ोस में अपनी दोस्त से मिलने को कहकर गई थी। इसके बाद से वापस नहीं लौटी।

रात में आसपास बेटी को काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नही चला। तीन दिनों से बेटी को रिश्तेदारी में तलाश किया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद जा रहा है। किशोरी की मां ने दिल्ली निवासी युवक और उसकी दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

ये भी पढे़ं- Bareilly News: गुप्तकालीन मूर्ति में नजर आता महिला सशक्तिकरण, 'मुकुटधारी नारी शीश' आकर्षण का केंद्र

 

संबंधित समाचार