श्रावस्ती: डंपर ने किशोर को रौंदा मौके पर हुई मौत, चालक फरार  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। भिनगा कोतवाली के नगर स्थित ईदगाह तिराहे के पास एक डंपर ट्रक पांच वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी। किशोर की मौत के बाद चालक मौके पर ही वाहन को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे  में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया और वाहन को कोतवाली भिनगा ले आई। 

घोलियाकला निवासी फिरोज खान पुत्र हसन अली अपने पिता और अपनी मां केबुल निशा के साथ भिनगा बाजार आया था। फिरोज खान के माता-पिता मार्केट में सामान लेने गए थे और फिरोज खान ईदगाह तिराहे पर ही पटरी के पास बैठा था तभी एक डंपर वाहन तेज रफ्तार में हारन बजाते हुए  निकला जिससे फिरोज हड़बड़ा गया और ट्रक के नीचे आ गया तेज रफ्तार डंपर फिरोज को कुचलते हुए आगे बढ़ता चला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत को देखते हुए चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना  कोतवाली पुलिस को दी पुलिस  मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वाहन को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।

ये भी पढ़ें -Kannauj News: युवक का पड़ा मिला शव...हत्या का आरोप, बिना बताए स्कूटी लेकर घर से निकला था

संबंधित समाचार