Chaitra Navratri 2024: फर्रुखाबाद में देवी मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन भक्तों की भीड़...सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में नवरात्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। चैत्र नवरात्रि पर पूजा अर्चना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पुलिस प्रशासन की तरफ से किये गए है। सुरक्षा की दृष्टि से जनपद को एक सुपर जोन, 4 जोन, 15 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं, नवरात्र के पहले दिन से ही देवी मां के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। 

एसपी विकास कुमार ने बताया कि मंदिर के आसपास व भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस कर्मी भ्रमणशील है।।महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से महिला पुलिस बल समेत पुलिस कर्मियों की मंदिरों पर ड्यूटी लगाई गई है। अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादावर्दी में भी पुलिसकर्मी सक्रिय है। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। शीतला देवी मंदिर सहित जिले के सभी मंदिरों पर पूजा का दौर जारी है। भक्त जन लाइनों में खड़े होकर भगवती के दर्शन कर आत्म आनन्द मानसिक शांति की अनुभूति कर रहे है।

ये भी पढ़ें- Unnao में हसनगंज पुलिस ने किया बड़ा खेल...मर चुके व्यक्ति को पाबंद करने की भेजी रिपोर्ट, पढ़ें- पूरा मामला

संबंधित समाचार