Fatehpur: ईद के लिए बाजारों में रौनक; खरीदारी हुई तेज, कपड़ों के साथ बढ़ी सेवई और सूतफेनी की डिमांड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। रमजान माह समाप्ति की ओर है। हालांकि चांद दिखने के बाद ही ईद की तारीख तय होगी। लेकिन इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। त्योहार के लिए बाजार सज गए हैं। लोगों ने दुकानों में पहुंचकर जरूरी सामान की खरीदारी भी तेज कर दी है। 

लोग नए कपड़ों के साथ ही सेवइयों व सतूफेनी की खरीद पर खासा जोर दे रहे हैं। ईद के त्योहार में अब सिर्फ 2-3 दिन का ही समय शेष है। इसके चलते लोग त्योहार की तैयरियों में जुट गए हैं। शहर स्थित ईदगाह के साथ ही ग्रामीणांचलों की ईदगाह में होने वाली नमाज के लिए व्यवस्थाएं चाक चौबंद कराने की कवायद हो रही है। 

बाजारों में पहुंचकर लोग घरों में सेवईं, सूतफेनी के साथ लजीज बिरयानी, कवाब आदि बनाने के लिए जरूरी सामान, मसालों और काजू, किशमिस, बादाम, पिस्ता, पोश्तादाना, ताल मखाना,केसर, नारियल, चिरौंजी, छुहारा, तेल मसाले आदि सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। खरीदारों की भीड़ बढ़ने से जहां बाजारों की रौनक बढ़ गई है, वहीं दुकानदारों में अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद भी जगी हुई है। 

टोपी-कुर्तों की खूब खरीद

ईद के लिए जहां बच्चों के लिए रेडीमेड कपड़ों की मांग हो रही है। वहीं युवा रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी पर जोर दे रहे हैं। बाजारों में लोग कपड़ों की दुकानों पर पहुंचकर मन पसंद कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। जबकि परंपरागत के साथ ही स्टाइलिस्ट कुर्तों व टोपियों की खरीद की भी धूम रही। वहीं महिलाओं ने भी बाजार में पहुंचकर मनपसंद सूट खरीद रही हैं। वहीं अधिकांश रोजेदार रेडीमेड कपड़ों की जगह कुर्ता- पायजामा सिलवाना पसंद करते हैं। इसके चलते टेलर्स की दुकानों में कारीगर दिन-रात काम करने में जुटे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें- Farrukhabad: टोस्ट खरीदने गई बच्ची के साथ दुकानदार ने किया था दुष्कर्म; दोषी को मिला आजीवन कारावास

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात