Bareilly News: उत्तराखंड से चोरी कर लाई जा रही खैर की लकड़ी को वन विभाग की टीम ने पकड़ा, पिकअप ड्राइवर-क्लीनर मौके से फरार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास उत्तराखंड से चोरी कर लाई जा रही खैर की लकड़ी को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। ये लकड़ी उत्तराखंड के सितारगंज से चोरी कर लाई जा रही थी। 

मुखबिर की सूचना पर वन विभाग सितारगंज की टीम ने घेरकर पिकअप को पकड़ा। वहीं हड़बड़ाहट और घेराबंदी देख पिकअप खेत मे पलट गई। पिकअप ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए। फिलहाल वन विभाग ने पिकअप और खैर की लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: फर्जी मुकदमों से परेशान शख्स ने एसएसपी ऑफिस में खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

 

 

संबंधित समाचार