बरेली: शहर की प्रमुख मस्जिदों में कितने बजे होगी ईद की नमाज?, जानिए समय...

बरेली: शहर की प्रमुख मस्जिदों में कितने बजे होगी ईद की नमाज?, जानिए समय...

बरेली, अमृत विचार: गुरुवार को ईद की मुख्य नमाज बाकरगंज ईदगाह में काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद मियां अदा कराएंगे। यहां सुबह 10: 30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। 

सबसे आखिर में दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में सुबह 11:00 बजे ईद की नमाज अदा होगी। इसके अलावा रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद, मलूकपुर की नूरी रजा तंबाकू वाली मस्जिद में 6:15 बजे, दरगाह शाह शराफत अली मियां पर 7:30 बजे, दरगाह ताजुशशरिया पर 7:45 बजे, दरगाह वली मियां चांद मस्जिद में 8 बजे, खानकाह-ए-वामिकिया निशातिया पर 8:15 बजे, दरगाह बशीर मियां पर 8:30 बजे,

किला की शाही जामा मस्जिद मस्जिद, खानकाह-ए-नियाजिया की बीबी गरीब नवाज मस्जिद, दरगाह शाहदाना वली मस्जिद पर 9:30 बजे, सिविल लाइंस की नौमहला मस्जिद में 10 बजे, चौधरी तालाब दरगाह पहलवान साहब की घोसियान मस्जिद में 10:30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: छत्रपाल गंगवार और धर्मेंद्र कश्यप 15 को नामांकन करेंगे दाखिल, प्रशासन की तैयारियां चाक चौबंद

 

ताजा समाचार