Kanpur Accident: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वाहन की टक्कर से कार पलटी, बच्ची समेत दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सड़क हादसे में दो की मौत

कानपुर, अमृत विचार। अरौल कस्बे से गुजरे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात साढ़े आठ बजे सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता-पुत्री शामिल हैं। कार सवार लोग आगरा से पश्चिम बंगाल लौट रहे थे।

अरौल एसओ अखिलेश कुमार पाल के मुताबिक आगरा एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 218 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार पलट गई। कार चालक गुरलीन सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी कम्युनिटी सेंटर पनागढ़ बाजार पनागर जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल, उनकी पत्नी राजपाल कौर, बेटा अरनील (3) और पांच वर्षीय बेटी अशनूर कार पर सवार थीं। 

घायलों को एंबुलेंस के जरिए बिल्हौर सीएचसी भिजवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने गुरलीन सिंह (35) और पांच वर्षीय अशनूर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक गुरलीन सिंह बीते दिनों परिवार सहित आगरा घूमने गए थे। घूम कर वापस पश्चिम बंगाल लौट रहे थे। हादसे में घायल पत्नी राजपाल कौर और बेटे अरनील को कानपुर के हैलट अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़े- Kanpur Crime: अभिनेत्री कंगना रनौत पर सोशल मीडिया में की अभद्र टिप्पणी...पुलिस ने आरोपी को भेजा सलाखों के पीछे

संबंधित समाचार