Kanpur Crime: अभिनेत्री कंगना रनौत पर सोशल मीडिया में की अभद्र टिप्पणी...पुलिस ने आरोपी को भेजा सलाखों के पीछे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी करने में आरोपी गिरफ्तार

कानपुर, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर जूही लाल कालोनी निवासी अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आरोपी ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भड़काऊ पोस्ट के साथ फिल्म अभिनेत्री के मंडी से चुनाव लड़ने पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। 

किदवई नगर थाने के लाल कालोनी चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह राघव ने बताया कि सोशल मीडिया पर अतीक हाशमी नाम से बने एक अकाउंट से धर्म समुदाय के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट वायरल की गई थी।

साथ ही फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ भाजपा से टिकट दिए जाने को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गईं थीं। जांच के दौरान जानकारी मिली कि यह पोस्ट जूही लाल कालोनी निवासी अतीक हाशमी (50) की आईडी से की गई है।

जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट, धार्मिक भावनाओं को भड़काने, राष्ट्रीय एकता के खिलाफ प्रभाव डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: युवक ने तमंचे से गोली मारकर खुद को उड़ाया...खून से लथपथ शव देख परिजनों के उड़े होश, पत्नी बोली- बीमारी से रहते थे परेशान

संबंधित समाचार