नैनीताल: पेंशन लेने गए रिटायर्ड कर्मी का शव झील में मिला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। वन विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव बुधवार को नैनी झील से बरामद किया गया। श्यामखेत भवाली निवासी रमेश आर्य वन विभाग में अर्दली तैनात थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह भवाली में रह रहे थे। बुधवार को रमेश पेंशन के लिए घर से नैनीताल निकले। तल्लीताल क्षेत्र में झील किनारे टहल रहे राहगीरों ने झील में शव देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

तल्लीताल एसओ रमेश बोहरा मौके पर पहुंचे। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई। कुछ ही दूरी से पुलिस ने मोबाइल फोन भी बरामद किया। जिस पर संपर्क करने के बाद मृतक की पहचान की गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुट गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता