Fatehpur: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व; शहर के ईदगाह में अदा की गई नमाज, डीएम व एसपी ने दी लोगों को बधाई

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

फतेहपुर, अमृत विचार। पूरे जिले में गुरुवार को ईद पर्व की धूम रही। शहर के ईदगाह में सुबह आठ बजे शहरकाजी अब्दुल्ला ने नमाज अदा कराई। उसके बाद एक दूसरे को गले मिल कर पर्व की बधाई दी गई। मौके पर पहुंची जिलाधिकारी सी. इंदुमती व पुलिस अधीक्षक ने भी समुदाय के सभी लोगो को पर्व की बधाई दी। ईदगाह में बच्चों का उत्साह  भी कम नहीं रहा। मेले में खिलोने आदि खरीद कर मौज मस्ती करते दिखाई दिए। घरों में सेवई समेत अन्य वेंजनो का लोगों ने लुफ्त उठाया।

फैट 2

वहीं, काज़ी शहर कारी फरीद उददीन कादरी ने मस्जिद बंदगी मिया मोहल्ला पनी मे नमाज़ ईद उल फित्र अदा कराई। अपनी तकरीर के दौरान हर शहरी का तालीम याफता  होने पर जोर दिया। उन्हों ने कहा जो पढे गा वो बढेगा। दुनिया के तमाम तरक्की याफता मुल्कों कीं तरक्की के पीछे वहाँ के शहरीयो का तालीम याफता होना ही है देश की उन्नती और सम्पन्नता के लिए अवश्यक है कीं हर प्रकार की शिक्षा का नागरिको मे प्राचार व प्रसार आवश्यक है शिक्षा ही वो एक मात्र साधन जिससे देश विकास कर सकता है। 

कादरी ने कहा कि हर धर्म समुदाय के लोगों कीं जिम्मेदारी है कि आसपास पड़ोस मे कोई बच्चा छूटने ना पाए कोई शिक्षा के अधिकार से वंचित ना रहने पाए। अनेकता मे एकता की इससे बढ़ कर विश्व मे कोई मिसाल नहीं है। मेरी दुआ है कीं अल्लाह ताला इस मेरे प्यारे हिंदुस्तान को सलामत रखे और इसके नागरिको कीं हिफाज़त करे। उन्हों कहा कीं ये ईद उल फित्र का त्योहार आपसी भाई चारे और सौहार्द  का त्योहार है। इस लिए यहा  का भाई चारा गंगा जमुनी तहजीब का संगम है जो सदैव बरकरार रहेगा।

यह भी पढ़ें- Farrukhabad: शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद की नमाज; देश में अमन के लिए लोगों ने मांगी दुआ, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

 

संबंधित समाचार