बदायूं: लग्न चढ़ाकर वापस लौट रहे बाइक सवार की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति की बेटी की लग्न चढ़ाकर वापस लौट रहे दो युवकों की बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक बरेली-मथुरा राजमार्ग किनारे खंती में रात भर पड़े रहे। गुरुवार सुबह होश आने पर एक युवक ने पुलिस और परिजनों को अवगत कराया। पुलिस दोनों युवकों को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

थाना बिनावर क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी रामौतार (25) पुत्र श्यामवीर बुधवार शाम अपने घर के पड़ोस में रहने वाली युवती के लग्न समारोह में उझानी क्षेत्र के गांव बितरोई गए थे। साथ में उनके दूसरे पड़ोसी अजय पाल पुत्र धर्मपाल भी थे। लग्न चढ़ाने के बाद देर रात दोनों युवक बाइक से वापस लौट रहे थे।

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में बाइपास पर पटेल चौक पर किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक बरेली-मथुरा राजमार्ग पर खाई में जा गिरे। पूरा रात वहीं पड़े रहे। गुरुवार सुबह अजय को होश आया तो पुलिस और परिजनों को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची। 

दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने रामौतार को मृत घोषित कर दिया। अजय का इलाज चल रहा है। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस उनकी बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: नवरात्रि के तीसरे से दिन हो रही मां चंद्रघंटा की पूजा, माता के जयकारों से गूंजे मंदिर 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता