नैनीताल: Video : पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए बाइक में लगाई फोल्ड होने वाली नंबर प्लेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। सोशल मीडिया में इन दिनों कई ऐसी वीडियो देखने को मिल रही हैं जिनमें बाइक की नंबर प्लेट फोल्ड होते नजर आ रही हैं वहीं कुछ ऐसा ही इन दिनों जिले में देखने को मिल रहा है। 

नैनीताल के मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र में आज पुलिस सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एक चैकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान उन्हें मोटरसाइकिल संख्या UK06AL7859 पकड़ में आई, जिसमें नंबर प्लेट नहीं थी।

जब बाइक को गौर से देखा गया तो गेठिया निवासी बाइक चालक कार्तिक ने उन्हें फोल्डिंग नंबर प्लेट खोलकर दिखाई। इस नंबर प्लेट को जब चाहो फोल्ड कर सकते हैं, कार्तिक की इस कारस्तानी के लिए पुलिस ने उसकी बाइक सीज कर दी। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि इस तरह की नंबर प्लेट लगाना संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की संभावना को बल देता है। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

संबंधित समाचार