हल्द्वानी: 356 होटल-ढाबे, दो स्पा सेंटरों पर छापा, 77 हजार जुर्माना वसूला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ऑपरेशन सेनेटाईज के तहत पुलिस ने शुक्रवार को 300 से अधिक होटल, ढाबों, रेस्टोरेंटों और स्पा सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान अनियमितताएं और कर्मचारियों का सत्यापन न मिलने पर पुलिस ने 57 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि ऑपरेशन सेनेटाईज के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में होटल, ढाबों और ठेलों की चेकिंग की गई। इस दौरान 356 होटल, ढाबों और ठेलों पर अनियमितता पाए जाने पर 181 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस एक्ट के तहत चालान काटकर 57 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

वहीं एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल की टीम ने कालाढूंगी रोड स्थित दो स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान न तो सेंटर में पहुंचने वाले लोगों का रिकॉर्ड पूरा मिला और न ही वहां काम करने वाले कर्मचारियों का सत्यापन व दस्तावेज मिले। टीम ने पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।

संबंधित समाचार