बिहार: जदयू ने विधायक ददन और पूर्व मंत्री रामेश्वर समेत 15 को किया निष्कासित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने भी विधायक ददन सिंह पहलवान, पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान और भागवान सिंह कुशवाहा समेत 15 बागी नेताओं को दल विरोधी काम करने के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। जदयू के …

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने भी विधायक ददन सिंह पहलवान, पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान और भागवान सिंह कुशवाहा समेत 15 बागी नेताओं को दल विरोधी काम करने के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने मंगलवार को कहा कि दल विरोधी कार्यों में लिप्त रहने के कारण विधायक, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री समेत 15 नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए छह साल के लिए दल से निष्कासित कर दिया गया है।

जदयू से निष्कासित किए गए बागी नेताओं में डुमरांव के निवर्तमान विधायक ददन सिंह यादव, पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक रणविजय सिंह, चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह, जदयू महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कंचन कुमारी गुप्ता तथा अतिपिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य प्रमोद सिंह चंद्रवंशी शामिल हैं।

संबंधित समाचार