सुलतानपुर: विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर पीटने का आरोप, पिता को भी मारा-लगाने वाले थे आग
सुलतानपुर, अमृत विचार। बच्चों के साथ घर लौटी विवाहिता को घर के सामने ही पति ने परिजनों के साथ पिटाई कर दी। साथ ही जलाने का भी प्रयास किया। बीच बचाव में आए विवाहिता के पिता को भी पीट दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति साहित अन्य आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगर कोतवाली के महुअरिया निवासी सुरेखा वर्मा पत्नी अविनाश वर्मा ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। सुरेखा ने बताया कि ट्रेन से उतर कर जब अपने घर महुअरिया पहुंची तो पति अविनाश वर्मा, ननद नीलम वर्मा, सास आशा देवी कुछ अन्य लोगों के साथ मार पीटा। साथ ही छेड़छाड़ करते हुए जलाने की नियत से सिलिंडर खोल दिया। बीच बचाव में पहुंचे पिता को गाली गलौज देते हुए पिटाई कर भाग गए। आरोप है कि पति के बड़े भाई अभिषेक वर्मा दहेज के लिए कई बार धमकी दे चुके हैं। वहीं पति छोटी बच्चियों व मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। विवाहिता ने नगर कोतवाल से जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। नगर कोतवाल श्रीराम पांडेय ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति समेत अन्य आरोपियों पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें -हरदोई: मां ने बड़े बेटे-बेटी और दामाद पर छोटे पुत्र को अगवा करने का लगाया आरोप
