हरदोई: मां ने बड़े बेटे-बेटी और दामाद पर छोटे पुत्र को अगवा करने का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/ हरदोई, अमृत विचार। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुलेमानी में एक अजीब प्रकरण प्रकाश में आया है। एक मां मां ने अपने बड़े पुत्र,पुत्री और दामाद पर छोटे पुत्र को बुलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला सुलेमानी निवासी शीरी फात्मा पत्नी अब्दुल हफीज ने बताया उसके बड़े पुत्र ने घरवालों की बिना मर्जी विवाह कर लिया था। 

बकौल शीरी फातिमा उसने कह दिया था वह घर में बड़े पुत्र को कोई हिस्सा नहीं देगी सब कुछ छोटे पुत्र को देगी।उसका बड़ा पुत्र अब्दुल शुएब मुंबई में काम करता है, उसने अपने पास ही उसकी पुत्री शबनम और दामाद जाबिर पुत्र नूर हसन को भी रख रखा है। उन लोगों ने 12 अप्रैल को उसके 15 वर्षीय किशोर पुत्र अब्दुल समीर को बरगला कर अपने पास बुला लिया है। उसने विपक्षियों से फोन कर पुत्र की जानकारी चाही तो उन्होंने उसे गंदी गंदी गालियां देते हुए पुत्र को वापस न भेजने की धमकी दी। घटना की लिखित सूचना उसने पुलिस को दी है। कोतवाली पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।

ये भी पढ़ें -लोकसभा चुनाव से पहले बाराबंकी में मिला अवैध असलहों का जखीरा, युवकों को जमकर होती थी सप्लाई

संबंधित समाचार