पंतनगर: 108वें किसान मेले का वर्चुअल तरीके से शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर, अमृत विचार। पंतनगर विश्वविद्यालय में 108वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं उद्योग प्रदर्शनी का कुलपति डा. तेज प्रताप ने बटन दबाकर उद्घाटन किया। इस किसान मेले का आयोजन 13 से 16 अक्टूबर तक किया जा रहा है। कृषि एवं सूचना तकनीकी केंद्र के सभागार में मेले के शुभारंभ के अवसर पर कुलपति डा. तेज …

पंतनगर, अमृत विचार। पंतनगर विश्वविद्यालय में 108वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं उद्योग प्रदर्शनी का कुलपति डा. तेज प्रताप ने बटन दबाकर उद्घाटन किया। इस किसान मेले का आयोजन 13 से 16 अक्टूबर तक किया जा रहा है।

कृषि एवं सूचना तकनीकी केंद्र के सभागार में मेले के शुभारंभ के अवसर पर कुलपति डा. तेज प्रताप ने बताया कि जिस प्रकार हिन्दु समाज में 108 अंक शुभ एवं महत्वपूर्ण है उसी प्रकार पंतनगर विश्वविद्यालय का 108वां किसान मेला अपने आप में अनुठा है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 ने हमें कुछ नया करने का एक अवसर दिया और हम 108वें किसान मेले का आयोजन ऑनलाइन कर रहे हैं। साथ ही हम ऑनलाइन आयोजित मेले की अच्छाईयां एवं कमियों को भी जान सकेगे।

कुलपति ने कहा कि किसान मेले में किसान बीज क्रय के लिए आते हैं और कृषि प्रदर्शनी से कुछ नया करने की प्रेरणा लेते है, जिससे नई तकनीकों को अपने खेतों एवं कृषि व्यवसायों में समावेश करते है। यह सारी जानकारियां मेले के दौरान ऑनलाइन दी जा रही है। डा. प्रताप ने बताया कि पंतनगर के बीजों का वितरण ऑनलाइन किया जा रहा है अगर यह तरीका अच्छा रहा तो ऑनलाइन बीजों की बिक्री आने वाले समय पर लगातार जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि तकनीको एवं शोधों की प्रदर्शनी वीडियो एवं पीपीटी के माध्यम से की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अगर ऑनलाइन माध्यम सफल एवं सुविधा जनक रहा तब भविष्य में वर्चुअल किसान मेले की अवधि एक सप्ताह या उससे अधिक भी की जा सकती है। निदेशक प्रसार शिक्षा डा. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि किसान पंतनगर बीजों की बिक्री ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर पंजीकरण कर 31 अक्टूबर 2020 तक प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के सभी राज्य के कृषि विज्ञान केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश के कृषि विज्ञान केन्द्र लगभग 20,000 से अधिक किसान ऑनलाइन जुड़े हुए थे।

संबंधित समाचार