गोंडा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी ठोकर, महिला की कुचलकर मौत, बाल-बाल बचा बेटा, लोगों ने काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। तरबगंज थाना क्षेत्र के बेलसर मार्ग पर आजाद नगर के समीप सोमवार को अनाज लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार मां बेटे को ठोकर मार दी। ट्रैक्टर की ठोकर बाइक पर बैठी महिला कमलेश (55) उछलकर ट्राली के नीचे जा गिरी और मौके पर ही उसकी कुचलकर मौत हो गयी।

हालांकि बाइक चला रहा बेटा इस हादसे में बाल बाल बच गया। उधर घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आक्रोश जताते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने वाहन चालक पर जानबूझकर हादसे को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच में जुट गयी है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: मारपीट कर बीवी को घर से निकाला, समझौते पर दिया तलाक, केस दर्ज, जानिए क्या है मामला...

संबंधित समाचार