Farrukhabad: ट्रेन के शौचालय में फांसी के फंदे पर झूलती मिली युवकी की लाश; नहीं हो सकी मृतक की शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। पैसेंजर ट्रेन के शौचालय में आरपीएफ को एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली, जिसको नीचे उतार कर पहचान कराने का प्रयास किया गया ,लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

सोमवार को सुबह 10:30 बजे टूंडला से फर्रुखाबाद के मध्य चलने वाली पैसेंजर ट्रेन फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के अंतिम कोच के शौचालय का दरवाजा भीतर से बंद होने पर सफाई कर्मियों ने आरपीएफ को सूचना दी। जब रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पड़ताल की तो एक 35 वर्षीय युवक का शव शौचालय के फ्लेश टैंक से जुड़े पाइप से गमछे से फांसी पर झूलता मिला। 

दरवाजे को तोड़कर शव को ट्रेन के बाहर निकाला गया। लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी। आरपीएफ ने शव को कब्जे में ले लिया है। आरपीएफ फर्रुखाबाद के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी शिनाख्त नही हुई। शिनाख्न्त का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Kanpur Ghatampur Loot: बाजार में युवक से दिनदहाड़े लूट; बदमाशों ने लात-घूंसों से पीटा, फिर छीने इतने हजार रुपये

 

संबंधित समाचार