श्रावस्ती में आग का कहर, 23 बीघा गेहूँ की फसल जली
श्रावस्ती, अमृत विचार। भिनगा कोतवाली क्षेत्र में ग्राम रामपुर व गद्दीपुरवा के दो किसानों की फसल जलकर राख हो गई। सोमवार को हरिहरपुररानी ग्राम पंचायत के दो मजरों में आग लग गई। रामपुर निवासी राम कुमार मिश्र पुत्र कैलाश नाथ का करीब 20 बीघा व
गद्दीपुरवा के किसान सालिक राम पुत्र सुंदर का लगभग 3 बीघा गेहूँ की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
ये भी पढ़ें -हरदोई में आग से राख हो सकते थे कई खेत, देखिये कैसे अपने खून-पसीने से उगाई फसल को किसानों ने बचाया-Video
